Madhyama – Vakya Jodna – वाक्य जोड़ना – Combine the Sentences
Hindi Prachar Sabha – Madhyama (Paper 2) – पाठ – 14
Hello students, I have shared the lesson on वाक्य जोड़ना – Vakya Jodna (Combining Sentences) with Hindi examples and English translations.
पाठ – 14: वाक्य जोड़ना – Combine the Sentences
वाक्यों को मिलाकर लिखिए (Combining Sentences)
- कुत्ता उठा। वह भाग गया।
उत्तर : कुत्ता उठकर भाग गया। (The dog got up and ran away.) - मुसाफ़िर थक गया। वह आराम करने के लिए लेट गया।
उत्तर : मुसाफ़िर थक गया और आराम करने के लिए लेट गया। (The traveler got tired and lay down to rest.) - मैं दो दिन से बीमार हूँ। मैं अभी स्कूल नहीं जा सकता।
उत्तर : मैं दो दिन से बीमार हूँ, इसलिए स्कूल नहीं जा सकता। (I have been ill for two days, therefore I cannot go to school.) - वह बोलना चाहती थी। वह चुप रही।
उत्तर : वह बोलना चाहती थी, लेकिन चुप रही। (She wanted to speak, but she remained silent.) - जल्दी जाओ। गाड़ी नहीं मिलेगी।
उत्तर : जल्दी जाओ, नहीं तो गाड़ी नहीं मिलेगी। (Go quickly, otherwise you won’t get the train/vehicle.) - वह बहुत बीमार है। वह चल-फिर नहीं सकता।
उत्तर : वह इतना बीमार है कि चल-फिर नहीं सकता। (He is so ill that he cannot walk around.) - ये अब्दुल हैं। ये मेरे दोस्त हैं।
उत्तर : ये मेरे दोस्त अब्दुल हैं। (This is my friend Abdul.) - वह एक गली में रहता है। वह नदी के पास है।
उत्तर : वह नदी के पासवाली गली में रहता है। (He lives in the lane near the river.) - पुलिस आयी। लोग भाग गये।
उत्तर : पुलिस के आते ही लोग भाग गये। (As soon as the police arrived, the people ran away.) - रात आयी। चारों ओर अंधेरा फैल गया।
उत्तर : रात के आने पर चारों ओर अंधेरा फैल गया। (With the arrival of night, darkness spread everywhere.)