Madhyama – Ashuddh aur Shuddh – अशुद्ध और शुद्ध

Madhyama – Ashuddh aur Shuddhअशुद्ध और शुद्ध – Sentence Correction

Hindi Prachar Sabha – Madhyama (Paper 2) – पाठ – 15

Hello students, I have shared Sentence Correction with Incorrect (अशुद्ध) and Correct (शुद्ध) forms along with Hindi and English translations.


पाठ – 15: अशुद्ध और शुद्ध

(Sentence Correction)

 

अशुद्ध रूप (Incorrect) शुद्ध रूप (Correct)
(1) यह एक किताब। यह एक किताब है। (This is a book.)
(2) मेरा नाम गोपाल। मेरा नाम गोपाल है। (My name is Gopal.)
(3) मैंने एक रुपया पूछा। मैंने एक रुपया माँगा। (I asked for a rupee.)
(4) मैंने उसको कहा। मैंने उससे कहा। (I told him.)
(5) राम ने उसके पास कहा। राम ने उससे कहा। (Ram told him.)
(6) उसको पूछो। उससे पूछो। (Ask him.)
(7) सीता के पास पूछो। सीता से पूछो। (Ask Sita.)
(8) मैं कल राम को मिला। मैं कल राम से मिला। (I met Ram yesterday.)
(9) दो दिन के लिए छुट्टी दीजिए। दो दिन की छुट्टी दीजिए। (Please give two days leave.)
(10) मेरे लिए दो रुपये दीजिए। मुझे दो रुपये दीजिए। (Give me two rupees.)
(11) गाँधीजी ने देश को सेवा की। गाँधीजी ने देश की सेवा की। (Gandhiji served the country.)
(12) मैं उसके घर को गया। मैं उसके घर गया। (I went to his house.)
(13) रवि को एक लड़की थी। रवि के एक लड़की थी। (Ravi had a daughter.)
(14) कुछ पानी दीजिए। थोड़ा पानी दीजिए। (Please give some water.)
(15) वह नहीं मर गया। वह नहीं मरा। (He did not die.)