Madhyama – Patra-Lekhan (Letter Writing) – पत्र-लेखन

Madhyama – Patra-Lekhan (Letter Writing)पत्र-लेखन

Hindi Prachar Sabha – Madhyama (Paper 2) – पाठ – 17: पत्र-लेखन

Hello students, here is the lesson on Letter Writing with Hindi letters and English translations formatted for your convenience.


पत्र 1: उल्लास-यात्रा पर जाने की अनुमति माँगकर पिताजी के नाम पर एक पत्र लिखिए ।

10, नेताजी रोड़,
मदुरै – 1.

पूज्य पिताजी,

प्रणाम ।

आशा है कि घर में सब सकुशल होंगे। यह हमारी स्कूली-पढ़ाई का अंतिम साल है। इसलिए अगले महीने हमारे स्कूल के पचास विद्यार्थी उल्लास-यात्रा पर जानेवाले हैं। खर्च लगभग एक हज़ार रुपये हैं। अगर आप मुझे अनुमति दें तो मैं भी यात्रा पर जाऊँगा ।

पूज्य माताजी को मेरा प्रणाम ।

आपका प्रिय पुत्र,
एन. अजय

पता :
के. नारायण
15, बाज़ार गली, चेन्नै – 600 001.

Letter 1: Write a letter to your father asking for permission to go on an excursion trip.

10, Netaji Road,
Madurai – 1.

Respected Father,

Namaste.

I hope everyone at home is doing well. This is the final year of our school studies. Therefore, next month, fifty students from our school are going on an excursion trip. The expense is approximately one thousand rupees. If you give me permission, I will also go on the trip.

Convey my regards to respected mother.

Your dear son,
N. Ajay

Address:
K. Narayan
15, Bazaar Street, Chennai – 600 001.


पत्र 2: छुट्टी माँगते हुए अपने अध्यापक के नाम पर एक पत्र लिखिए ।

प्रेषक
एल. दिवाकर,
आठवीं कक्षा,
सरकारी हाई स्कूल,
मैसूर – 1.

मैसूर,
03-10-2017

सेवा में,
अध्यापक,
सरकारी हाई स्कूल,
मैसूर – 1.

मान्यवर अध्यापक,

सादर प्रणाम ।

सविनय निवेदन यह है कि मुझे दो दिन से बुखार है । इसलिए मैं विद्यालय आने में असमर्थ हूँ । आपसे प्रार्थना है कि दिनांक 03.10.2017 से 05.10.2017 तक तीन दिनों की छुट्टी देने की कृपा करें ।

आपका विनम्र छात्र,
एल. दिवाकर

Letter 2: Write a letter to your teacher requesting leave.

From
L. Divakar,
8th Standard,
Government High School,
Mysore – 1.

Mysore,
03-10-2017

To,
The Teacher,
Government High School,
Mysore – 1.

Respected Teacher,

Respected Sir/Madam,

I beg to state that I have been suffering from fever for the past two days. Therefore, I am unable to attend school. I request you to kindly grant me three days of leave from 03.10.2017 to 05.10.2017.

Your humble student,
L. Divakar


पत्र 3: हिंदी सीखने की आवश्यकता बतलाते हुए अपने मित्र के नाम पर एक पत्र लिखिए ।

15, गाँधी रोड़,
गुरुवायूर – 1.

प्रिय माधवन,
नमस्ते ।

तुम कैसे हो? मैं यहाँ कुशल हूँ। मैं हिंदी वर्ग में शामिल होकर पढ़ रहा हूँ । हिंदी सीखना आसान है। हिंदी सीखकर भारत भर में भ्रमण कर सकते हैं। यह हमारी राष्ट्रभाषा है। यह भारत की राजभाषा भी है। सबको हिंदी सीखना ज़रूरी है। इसलिए तुम भी हिंदी सीखना शुरू करो। बड़ों को मेरा प्रणाम और छोटों को मेरा प्यार ।

तुम्हारा प्रिय,
आर. अरविंदन

पता :
जी. माधवन,
68, श्रीरामुलु गली,
हैदराबाद – 10.

Letter 3: Write a letter to your friend explaining the importance of learning Hindi.

15, Gandhi Road,
Guruvayur – 1.

Dear Madhavan,
Namaste.

How are you? I am doing well here. I have joined a Hindi class and am studying. Learning Hindi is easy. By learning Hindi, you can travel across India comfortably. It is our national language. It is also the official language of India. It is essential for everyone to learn Hindi. Therefore, you should also start learning Hindi. My regards to the elders and love to the younger ones.

Your dear friend,
R. Arvindan

Address:
G. Madhavan,
68, Shriramulu Street,
Hyderabad – 10.


पत्र 4: कसरत करने की ज़रूरत बतलाते हुए अपने छोटे भाई के नाम पर एक पत्र लिखिए ।

70, अरविंद रोड़,
पांडिच्चेरी – 1.

प्रिय भाई वेंकटेश,

खुशी है कि तुम अच्छी तरह पढ़ रहे हो। मैंने सुना था कि तुम आजकल बहुत कमज़ोर हो गये हो । पढ़ाई के साथ-साथ कसरत करना भी ज़रूरी है । कसरत करने से शरीर तंदुरुस्त बनता है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है। इसलिए कसरत करना आरंभ करो। माँ-बाप को मेरा प्रणाम । बहन को मेरा प्यार ।

तुम्हारा भाई,
के. उमापति

पता :
के. वेंकटेश,
105 / 25, मोतीलाल स्ट्रीट,
चेन्नै – 17.

Letter 4: Write a letter to your younger brother explaining the need for physical exercise.

70, Arvind Road,
Pondicherry – 1.

Dear brother Venkatesh,

I am happy to know that you are studying well. I heard that you have become very weak recently. It is essential to exercise along with your studies. Exercise makes the body healthy and strong. A healthy mind resides in a healthy body. Therefore, start exercising. My regards to parents and love to our sister.

Your brother,
K. Umapati

Address:
K. Venkatesh,
105 / 25, Motilal Street,
Chennai – 17.


पत्र 5: किसी पुस्तक बेचनेवाली कंपनी को कुछ पुस्तकें भेजने का आर्डर दीजिए ।

महात्मा हिंदी विद्यालय,
बाज़ार गली, तेनाली – 1.

दिनांक: 10.10.2017

सेवा में,
व्यवस्थापक,
पुस्तक बिक्री विभाग,
दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा,
चेन्नै – 600 017.

प्रिय महोदय,

हमारे विद्यालय में बीस लड़के मध्यमा की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए हमें बीस सेट मध्यमा की पुस्तकों की ज़रूरत है। कृपया इन्हें वी.पी.पी. द्वारा भेजें। हम तुरंत रुपये देकर पार्सल को छुड़ा लेंगे। आशा है कि आप उचित कमीशन भी देंगे। प्रार्थना है कि जल्दी से जल्दी पुस्तकें भेजने की कृपा करें ।

आपका,
एस. विघ्नेश

Letter 5: Write an order letter to a book-selling company for some books.

Mahatma Hindi Vidyalaya,
Bazaar Street, Tenali – 1.

Date: 10.10.2017

To,
The Manager,
Book Sales Department,
Dakshina Bharat Hindi Prachar Sabha,
Chennai – 600 017.

Dear Sir,

Twenty students in our school are preparing for the Madhyama examination. Therefore, we require twenty sets of Madhyama books. Kindly send them via V.P.P. We will collect the parcel by paying the amount immediately. We hope you will offer a reasonable commission. We request you to kindly send the books as soon as possible.

Yours truly,
S. Vignesh