Madhyama – Vachya Badaliye – वाच्य बदलिए

Madhyama – Vachya Badaliyeवाच्य बदलिए

Hindi Prachar Sabha – Madhyama (Paper 2) – पाठ – 12 – वाच्य बदलिए

Hello students, I have shared Vachya Badaliye – वाच्य बदलिए (Change the Voice) examples in Hindi and English.


खंड (अ) – कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य

(Active to Passive Voice)

क्रमांक कर्तृवाच्य (Active Voice) कर्मवाच्य (Passive Voice)
(1) मोती ने यह काम किया।
(Moti did this work.)
मोती से यह काम किया गया।
(This work was done by Moti.)
(2) जोसफ़ ने यह चिट्ठी लिखी।
(Joseph wrote this letter.)
जोसफ़ से यह चिट्ठी लिखी गयी।
(This letter was written by Joseph.)
(3) आज हम रोटी नहीं बनाएँगे।
(Today we will not make roti.)
आज हमसे रोटी नहीं बनायी जाएगी।
(Roti will not be made by us today.)
(4) वह इतनी दूर नहीं चल सकता।
(He cannot walk this far.)
उससे इतनी दूर नहीं चला जाता।
(Walking this far cannot be done by him.)
(5) शेखर दिन में नहीं सोया।
(Shekhar did not sleep during the day.)
शेखर से दिन में नहीं सोया गया।
(Sleeping during the day was not done by Shekhar.)

खंड (आ) – कर्मवाच्य से कर्तृवाच्य

(Passive to Active Voice)

क्रमांक कर्मवाच्य (Passive Voice) कर्तृवाच्य (Active Voice)
(1) राम से रावण मारा गया।
(Ravana was killed by Rama.)
राम ने रावण को मारा।
(Rama killed Ravana.)
(2) अख़बारों में ख़बरें छापी जाती हैं।
(News is printed in newspapers.)
अख़बारों में ख़बरें छपती हैं।
(News prints in newspapers.)
(3) हमसे अंग्रेज़ी नहीं बोली जाती।
(English is not spoken by us.)
हम अंग्रेज़ी नहीं बोल सकते।
(We cannot speak English.)
(4) मुझसे तड़के उठा नहीं जाता।
(Waking up early cannot be done by me.)
मैं तड़के नहीं उठ सकता।
(I cannot wake up early.)
(5) कहा जाता है कि यूरप में गुलाम बेचे जाते थे।
(It is said that slaves were sold in Europe.)
कहते हैं कि यूरप में गुलाम बिकते थे।
(They say that slaves were sold in Europe.)