Madhyama – Nibandh-Lekhan (Essay Writing) – निबंध-लेखन
Hindi Prachar Sabha – Madhyama (Paper 2) – पाठ – 18 – निबंध-लेखन
Hello students, here is the complete collection of Nibandh-Lekhan (Essay Writing) – निबंध-लेखन with Hindi text and English translations.
1: दीपावली (Deepavali)
दीपावली हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार है। यह हिंदुओं का मुख्य त्योहार है। यह उनका पवित्र त्योहार है ।
इस दिन भगवान राम रावण पर विजय प्राप्त कर, अयोध्या लौटे थे। इसी खुशी में लोगों ने अयोध्या को हज़ारों दीपों से सजाया था । तभी से दीपावली मनाते हैं ।
दीपावली के बहुत दिन पहले से ही लोग अपनी दूकानों और घरों को सजाते हैं। दीपावली के दिन लोग रात में लक्ष्मी की पूजा करते हैं । लोगों का विश्वास है कि लक्ष्मीजी रात में सब के घर जाती हैं । इसी कारण कुछ लोग रात-भर जागते हैं ।
दीपावली के दिन लोग नये कपड़े पहनते हैं। उस दिन लोग पटाखें छोड़ते हैं। इसलिए बच्चे दीपावली के दिन बहुत खुश रहते हैं ।
1: Deepavali
Deepavali is the biggest festival of Hindus. It is the main festival of Hindus. It is their sacred festival.
On this day, Lord Rama returned to Ayodhya after achieving victory over Ravana. In this joy, people decorated Ayodhya with thousands of lamps. Since then, Deepavali is celebrated.
Many days before Deepavali, people decorate their shops and houses. On the day of Deepavali, people worship Goddess Lakshmi at night. People believe that Lakshmiji visits everyone’s house at night. For this reason, some people stay awake all night.
On the day of Deepavali, people wear new clothes. On that day, people burst firecrackers. Therefore, children remain very happy on the day of Deepavali.
2: गाय (The Cow)
गाय एक पालतू जानवर है। यह एक सीधा-सादा जानवर है । यह हमें अमृत के समान मीठा दूध देती है। बच्चे, जवान, बूढ़े – सब गाय का दूध पीते हैं । तंदुरुस्ती के लिए वह बहुत ज़रूरी है ।
गाय के दूध में ताकत होती है। बच्चों के लिए माँ के दूध के बाद गाय का दूध ज़रूरी है । गाय के दूध से हम दही बनाते हैं, दही से मट्ठा बनाते हैं । दही से मक्खन निकालते हैं और मक्खन से घी बनाते हैं । गाय के दूध से कई मिठाइयाँ भी बनाते हैं ।
गाय बहुत उपयोगी जानवर है। वह शांत स्वभाव का है । हिंदू लोग “लक्ष्मी” मानकर इसकी पूजा करते हैं । गोमूत्र और गोबर बड़े काम की चीजें हैं। गाय के गोबर से अच्छी खाद बनती है ।
2: The Cow
The cow is a domestic animal. It is a simple and gentle animal. It gives us milk as sweet as nectar. Children, youth, and the elderly—everyone drinks cow’s milk. It is very essential for health.
Cow’s milk has strength. For children, after mother’s milk, cow’s milk is necessary. From cow’s milk, we make curd and from curd, we make buttermilk. We extract butter from curd and make ghee from butter. Many sweets are also made from cow’s milk.
The cow is a very useful animal. It is of a calm nature. Hindus worship it considering it as “Lakshmi”. Cow urine and dung are very useful things. Good manure is made from cow dung.
3: मेरा नगर (My City)
मेरा नगर चेन्नई है। यह दक्षिण भारत में है । यह समुद्र के किनारे पर बसा है । यह तमिलनाडु की राजधानी है । यह भारत के बड़े शहरों में एक है ।
चेन्नई में करीब एक करोड़ लोग रहते हैं। यहाँ कई धर्मों और जातियों के लोग रहते हैं । यहाँ कई भाषाएँ बोलनेवाले लोग रहते हैं । यहाँ अनेक स्कूल और कॉलेज हैं ।
चेन्नई में कई बड़े-बड़े बाज़ार हैं। यहाँ सब तरह की चीजें मिलती हैं । चेन्नई का समुद्री किनारा दुनिया भर में दूसरा बड़ा और सुंदर किनारा है । लोग यहाँ आकर अपना मन बहलाते हैं और खुश होते हैं ।
3: My City
My city is Chennai. It is in South India. It is situated on the seashore. It is the capital of Tamil Nadu. It is one of the big cities of India.
About one crore people live in Chennai. People of many religions and castes live here. People speaking many languages live here. There are many schools and colleges here.
There are many big markets in Chennai. All kinds of things are available here. Chennai’s seashore is the second largest and most beautiful shore in the world. People come here to entertain themselves and be happy.
4: बाघ (The Tiger)
बाघ जंगली जानवर है। यह बिल्ली की शकल का होता है। यह बहुत भयानक जानवर है । इसके शरीर पर पीली और काली धारियाँ होती हैं। यह माँस खानेवाला (मांसभक्षी) है ।
बाघ में बहुत ताकत होती है। यह अपने पंजों से शिकार को मारकर खाता है । अगर यह मनुष्य के मांस को चख ले तो उसे बहुत पसंद करता है । इसीलिए इसे “नरभक्षी” (मनुष्य को खानेवाला) कहते हैं ।
बाघ जानवरों में सुंदर माना जाता है। यह लंबी छलांग मारता है और तेज़ दौड़ता है । नरभक्षी बाघ का शिकार करना मुश्किल है । बाघ रात में चोरी से शिकार करता है । अमीर लोग बाघ की खाल से अपना घर सजाते हैं । बाघ हमारा राष्ट्रीय पशु है ।
4: The Tiger
The tiger is a wild animal. It looks like a cat. It is a very fearsome animal. It has yellow and black stripes on its body. It is a meat-eater (carnivore).
The tiger has a lot of strength. It kills and eats its prey with its claws. If it tastes human flesh, it likes it very much. That is why it is called a “man-eater”.
The tiger is considered beautiful among animals. It takes long leaps and runs fast. It is difficult to hunt a man-eater tiger. The tiger hunts stealthily at night. Rich people decorate their homes with tiger skin. The tiger is our national animal.
5: हमारा देश (Our Country)
हमारा देश भारत है। यह बहुत पुराना और पवित्र देश है । यह हिमालय से कन्याकुमारी तक फैला हुआ है । हमारे देश के उत्तर में हिमालय पहाड़ है, दक्षिण में हिंद महासागर है, पूरब में बंगाल की खाड़ी है और पश्चिम में अरब सागर है ।
हमारा देश ऋषियों, मुनियों और महात्माओं का देश है । भगवान राम, कृष्ण, बुद्ध, महावीर ये सब यहीं पैदा हुए । महात्मा गाँधी, राणा प्रताप, वीर शिवाजी, लक्ष्मीबाई – ये भी यहीं पैदा हुए ।
तिरंगा झंडा हमारे देश का राष्ट्र-झंडा है । जन-गण-मन हमारा राष्ट्रगान है । हमें अपने देश को प्यार करना चाहिए और उसकी सेवा करनी चाहिए । हमारा देश महान है ।
5: Our Country
Our country is India. It is a very old and sacred country. It is spread from the Himalayas to Kanyakumari. In the north of our country is the Himalayan mountain, in the south is the Indian Ocean, in the east is the Bay of Bengal, and in the west is the Arabian Sea.
Our country is the land of sages, saints, and great souls. Lord Rama, Krishna, Buddha, and Mahavira were all born here. Mahatma Gandhi, Rana Pratap, Veer Shivaji, and Laxmibai were also born here.
The tricolor flag is our national flag. Jana-Gana-Mana is our national anthem. We should love our country and serve it. Our country is great.
6: राष्ट्रीय पक्षी (National Bird)
दुनिया के हर एक देश की अपनी-अपनी पहचान होती है। हर देश का अपना-अपना झंडा और राष्ट्रगान होता है । उसी तरह हर देश का अपना-अपना राष्ट्रीय पशु, राष्ट्रीय-पक्षी आदि होते हैं । हमारे देश का राष्ट्रीय-पक्षी मोर है ।
मोर सबसे सुंदर पक्षी माना जाता है । मोर काले बादलों को देखकर नाच उठता है । तब उसके पंखों में चाँद के जैसे नीले निशान हज़ारों आँखों के समान जगमगाते हैं । उस समय वह चारों ओर चक्कर लगाकर कूदता है ।
शरीर भारी होने के कारण मोर बहुत दूर उड़ नहीं सकता । पर वह उड़कर पेड़ पर बैठ सकता है । मोर बहुत आसानी से मनुष्य से हिल-मिल जाता है । वह साँप को मार डालता है और कभी-कभी उसे निगल जाता है । मोर भारत के बहुत-से भागों में पाये जाते हैं ।
6: National Bird
Every country in the world has its own identity. Every country has its own flag and national anthem. Similarly, every country has its own national animal, national bird, etc. The national bird of our country is the peacock.
The peacock is considered the most beautiful bird. The peacock starts dancing upon seeing dark clouds. Then, the moon-like blue marks on its feathers shine like thousands of eyes. At that time, it jumps around in circles.
Due to its heavy body, the peacock cannot fly very far. But it can fly and sit on a tree. The peacock mingles with humans very easily. It kills snakes and sometimes even swallows them. Peacocks are found in many parts of India.
7: ताजमहल (Taj Mahal)
दुनिया में बहुत-सी सुंदर इमारतें हैं। दुनिया भर के लोग उनको देखने जाते हैं । ताजमहल भी ऐसी ही इमारतों में एक है । यह हमारे देश में यमुना नदी के किनारे स्थित है ।
इसे शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में बनवाया था । यह पूरी तरह से सफ़ेद संगमरमर की बनी इमारत है । कहते हैं कि इसे बनवाने में करोड़ों रुपये लगे थे । हज़ारों लोगों ने कई सालों तक काम किया था ।
इसकी दीवारों में कीमती हीरे जड़े गये थे । पर अंग्रेज़ों ने उनको निकालकर उनकी जगह काँच के टुकड़े लगवा दिये । ताजमहल के सामने का बाग बहुत ही सुंदर है । उसकी सुंदरता देखकर लोग प्रसन्न हो जाते हैं । चाँदनी रात में इसकी सुंदरता को देखकर लोग मोहित हो जाते हैं ।
7: Taj Mahal
There are many beautiful buildings in the world. People from all over the world go to see them. The Taj Mahal is one of such buildings. It is situated on the banks of the Yamuna River in our country.
It was built by Shah Jahan in memory of his wife Mumtaz. It is a building made entirely of white marble. It is said that crores of rupees were spent on its construction. Thousands of people worked for many years.
Precious diamonds were embedded in its walls. But the British removed them and put pieces of glass in their place. The garden in front of the Taj Mahal is very beautiful. People become happy seeing its beauty. People are mesmerized seeing its beauty on a moonlit night.
8: लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri)
भारत माता के सुपुत्र लाल बहादुर शास्त्री हमारे देश के दूसरे प्रधानमंत्री थे । उनका जन्म 2, अक्तूबर 1904 को हुआ । आज़ादी की लड़ाई में उन्होंने भाग लिया । अंग्रेज़ों ने उनको जेल में डाल दिया । उन्होंने 9 साल जेल में बिताये ।
नेहरूजी की मृत्यु के बाद शास्त्री जी भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री बने । सन् 1965 में पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया । तब इनकी आज्ञा से भारत के सिपाहियों ने पाकिस्तानी सेना को हराया । ताशकंद में भारत और पाकिस्तान के नेताओं के बीच समझौता हुआ । उसी रात अचानक हृदय-गति रुक जाने से उनका निधन हुआ ।
लाल बहादुर शास्त्री जी में सादगी, ईमानदारी, देश भक्ति, दृढता आदि गुण विद्यमान थे । वे शांति के पूजारी थे । वे जितने नम्र थे, उतने ही कठोर थे । सिर्फ़ डेढ़ साल तक प्रधानमंत्री के पद पर रहकर उन्होंने बड़ा चमत्कार कर दिखाया । इसलिए हम उनको हमेशा याद करते रहेंगे ।
8: Lal Bahadur Shastri
Lal Bahadur Shastri, the worthy son of Mother India, was the second Prime Minister of our country. He was born on October 2, 1904. He participated in the struggle for independence. The British threw him into jail. He spent 9 years in jail.
After Nehruji’s death, Shastriji became the second Prime Minister of India. In 1965, Pakistan attacked India. Then, under his command, Indian soldiers defeated the Pakistani army. An agreement was signed between the leaders of India and Pakistan in Tashkent. That same night, he passed away due to a sudden cardiac arrest.
Qualities like simplicity, honesty, patriotism, and firmness were present in Lal Bahadur Shastriji. He was a worshipper of peace. He was as firm as he was humble. Despite being Prime Minister for only one and a half years, he performed wonders. Therefore, we will always remember him.
9: रेलगाड़ी (The Railway Train)
रेलगाड़ी यातायात का मुख्य साधन है । यह विज्ञान का श्रेष्ठ आविष्कार है । रोज़ हज़ारों लोग इसमें यात्रा करते हैं । लंबी यात्रा के लिए लोग रेलगाड़ी ही पसंद करते हैं । यह बड़ी तेज़ी से चलनेवाला साधन है ।
पुराने ज़माने में रेलगाड़ियाँ भाप के बल पर चलती थीं । वैज्ञानिक प्रगति के कारण आजकल बिजली से चलायी जाती हैं । एक्सप्रेस गाड़ियाँ डीज़ल से चलती हैं । मालगाड़ियाँ भी अलग होती हैं । ये गाड़ियाँ माल ले जाती हैं । बड़े-बड़े सामान आसानी से एक जगह से दूसरी जगह तक पहुँचाती हैं ।
भारत सरकार रेलवे विभाग पर अधिक ध्यान देती है । रेलवे विभाग द्वारा सरकार को अधिक लाभ मिलता है । सचमुच रेलगाड़ी मानव समाज के लिए एक वरदान है ।
9: The Railway Train
The railway train is a major means of transport. It is a great invention of science. Thousands of people travel by it every day. People prefer trains for long journeys. It is a very fast-moving mode of transport.
In the olden days, trains used to run on steam power. Due to scientific progress, they are now operated by electricity. Express trains run on diesel. Goods trains are also different. These trains carry cargo. They transport large goods easily from one place to another.
The Government of India pays more attention to the railway department. The government gets more profit through the railway department. Truly, the railway train is a boon for human society.