Madhyama – Guha ki Bhakti – गुह की भक्ति
Hindi Prachar Sabha – Madhyama (Paper 2) – भरत-मिलाप – 8 – गुह की भक्ति
Hello students, I have shared Guha ki Bhakti – गुह की भक्ति path ka saransh and question–answers in Hindi and English.
अभ्यास
I. “गुह की भक्ति” पाठ का सारांश लिखिए :- (Write the summary of the lesson “Guha’s Devotion”)
Guha ki Bhakti Saransh
राम, लक्ष्मण और सीता चित्रकूट में पर्णकुटी बनाकर रहते थे । गंगा के घाट पर निषाद रहते थे । निषादों का नेता गुह था । गुह रामचन्द्र का बड़ा भक्त था ।
Ram, Lakshman, and Sita lived in Chitrakoot by making a leaf-hut (parnakuti). The Nishadas lived on the banks of the Ganges. The leader of the Nishadas was Guha. Guha was a great devotee of Ramachandra.
एक दिन गुह ने देखा कि भरत अपनी सेना और हज़ारों लोगों के साथ आ रहे हैं । गुह ने मन में सोचा कि भरत राम, लक्ष्मण और सीता को मारने के लिए आ रहे हैं । वह भरत से लड़ने तैयार हुआ । लेकिन भरत से मिलकर उसे मालूम हो गया कि भरत राम को मारने नहीं आये हैं ।
One day Guha saw that Bharat was coming with his army and thousands of people. Guha thought in his mind that Bharat was coming to kill Ram, Lakshman, and Sita. He got ready to fight Bharat. But after meeting Bharat, he came to know that Bharat had not come to kill Ram.
गुह के पूछने पर भरत ने कहा— “मैं राम का राज्याभिषेक करके उनको लौटाकर अयोध्या ले जाने आया हूँ।” भरत की बात सुनकर सब ने कहा, “भरत, तुम धन्य हो।” दूसरे दिन गुह ने सब को गंगा पार कराया । सब लोग चित्रकूट की ओर चल पड़े ।
When asked by Guha, Bharat said— “I have come to conduct Ram’s coronation and take him back to Ayodhya.” Hearing Bharat’s words, everyone said, “Bharat, you are blessed.” The next day, Guha helped everyone cross the Ganges. Everyone set out toward Chitrakoot.
II. प्रश्नों के उत्तर दीजिए :- (Answer the questions)
(1) राम, लक्ष्मण और सीता कहाँ रहे? (Where did Ram, Lakshman, and Sita stay?)
उत्तर : राम, लक्ष्मण और सीता चित्रकूट में पर्णकुटी बनाकर रहे ।
Answer : Ram, Lakshman, and Sita stayed in Chitrakoot by making a leaf-hut.
(2) भरत ने गुह से क्या कहा? (What did Bharat say to Guha?)
उत्तर : भरत ने गुह से कहा कि मैं राम को अयोध्या ले जाने आया हूँ ।
Answer : Bharat told Guha that I have come to take Ram back to Ayodhya.