Madhyama – Dr. Abdul Kalam – डॉ. अब्दुल कलाम
Hindi Prachar Sabha – Madhyama (Paper 1) – पाठ – 4 – डॉ. अब्दुल कलाम
Hello students, I have shared Dr. Abdul Kalam डॉ. अब्दुल कलाम lesson question–answers in Hindi and English.
अभ्यास
I. हिंदी में अर्थ लिखिए :- (Write the meanings in Hindi)
- दुम = पूँछ
tail – tail end - धुन = लगन
passion – dedication - गणना = गिनती
calculation – counting - शिखर = चोटी
peak – summit - सर्वोत्तम = सर्वोच्च
best – supreme - शिक्षक = अध्यापक
teacher – instructor
II. विलोम शब्द लिखिए :- (Write the opposite words)
- साधारण × असाधारण
ordinary × extraordinary - कठिन × सरल
difficult × easy - पूर्ण × अपूर्ण
complete × incomplete - बचपन × बुढ़ापा
childhood × old age - सफलता × विफलता
success × failure - प्राप्त × अप्राप्त
obtained × not obtained
III. जोड़े बनाइए :- (Match the following)
- डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम – भारत के ग्यारहवें राष्ट्रपति थे।
(Dr. A. P. J. Abdul Kalam – was the eleventh President of India.) - कलाम का जन्म – रामेश्वरम में हुआ था।
(Kalam was born – in Rameswaram.) - वे प्रतिदिन – 18 घंटे काम करते थे।
(He used to work – 18 hours daily.) - श्याम पट पर – चिड़िया का चित्र बनाया।
(On the blackboard – drew the picture of a bird.) - “इसरो” – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन।
(“ISRO” – Indian Space Research Organisation.)
IV. निम्नलिखित शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए :- (Use the following words in sentences)
- साधारण – डॉ. अब्दुल कलाम का परिवार साधारण परिवार था।
Ordinary – Dr. Abdul Kalam’s family was an ordinary family. - प्रतिदिन – अब्दुल कलाम प्रतिदिन 18 घंटे काम करते थे।
Every day – Abdul Kalam worked 18 hours every day. - शुरूआत करना – अब्दुल कलाम ने इंजीनियरिंग कोर्स करके अपने कैरियर की शुरूआत की।
To start – Abdul Kalam started his career after doing an engineering course. - विभूषित करना – भारत सरकार ने डॉ. अब्दुल कलाम को सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मानों से विभूषित किया।
To honour – The Government of India honoured Dr. Abdul Kalam with the highest national awards. - बुलंदियों को छूना – डॉ. अब्दुल कलाम ने कहा – शिक्षकों के कारण आज मैं बुलंदियों को छू रहा हूँ।
To touch heights – Dr. Abdul Kalam said, “Because of teachers I am touching great heights today.”
V. निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर प्रश्नों का उत्तर दीजिए :- (Read the following passage and answer the questions)
मेरे शिक्षकों ने मुझे इतना ऊँचा उठा दिया कि उनके कारण ही मैं आज बुलंदियों को छू रहा हूँ। हमारे जीवन में हमें शिखर पर लानेवाले तीन व्यक्ति ही होते हैं। वे हैं माता, पिता और गुरु। ये तीनों ही हमारे मन में सर्वोत्तम विचार और चरित्र का बीजारोपण कर सकते हैं।
My teachers elevated me so high that because of them I am touching great heights today. In our lives there are only three people who can bring us to the pinnacle. They are mother, father and guru (teacher). All three can sow the seeds of the best thoughts and character in our minds.
1. किसने अब्दुल कलाम को ऊँचा उठाया? (Who elevated Abdul Kalam?)
उत्तर : शिक्षकों ने अब्दुल कलाम को ऊँचा उठाया।
Answer : The teachers elevated Abdul Kalam.
2. हमें शिखर पर लानेवाले कौन-कौन होते हैं? (Who are the ones who bring us to the pinnacle?)
उत्तर : हमें शिखर पर लानेवाले माता-पिता और गुरु होते हैं।
Answer : The ones who bring us to the pinnacle are our parents and teachers.
3. माता-पिता और गुरु का कर्तव्य क्या है? (What is the duty of parents and the teacher?)
उत्तर : माता-पिता और गुरु हमारे मन में सर्वोत्तम विचार और चरित्र का बीजारोपण कर सकते हैं।
Answer : Parents and teachers can sow in our minds the best thoughts and character.
VI. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर पाँच-पाँच वाक्यों में दीजिए :- (Answer the following questions in about five sentences)
1. डॉ. अब्दुल कलाम के व्यक्तिगत जीवन के बारे में पाँच वाक्य लिखिए। (Write five sentences about Dr. Abdul Kalam’s personal life.)
उत्तर : डॉ. अब्दुल कलाम का व्यक्तिगत जीवन कठिन परिश्रम करते हुए बीता। वे साधारण परिवार के थे। वे प्रतिदिन 18 घंटे काम करते थे। स्कूली शिक्षा समाप्त करके उन्होंने मद्रास इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नालॅजी से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। उसके बाद ‘इसरो’ में राकेट इंजीनियरिंग का कोर्स किया।
Answer : Dr. Abdul Kalam’s personal life was spent working with great effort. He came from an ordinary family. He used to work 18 hours every day. After finishing school, he obtained an engineering degree from the Madras Institute of Technology. After that, he did a rocket engineering course at ISRO.
2. अध्यापक ने बच्चों को ‘चिड़िया का पाठ’ कैसे समझाया? (How did the teacher explain the lesson on the bird to the children?)
उत्तर : अध्यापक श्री शिवसुब्रह्मण्यम अय्यर करीब 45 मिनट तक चिड़िया का पाठ समझाते रहे। तीन बच्चे समझ नहीं सके। इसलिए अध्यापक ने तीनों बच्चों को अपने घर बुलाया। उन्हें समुद्रतट पर ले गये। चिड़िया की ओर इशारा करके उन्होंने बच्चों को समझाया कि चिड़िया में जीवन होता है।
Answer : Teacher Shri Shivasubrahmanyam Iyer explained the lesson on the bird for about 45 minutes. Three children could not understand. So the teacher called the three children to his home. He took them to the seashore. Pointing towards a bird, he explained to the children that the bird has life.
3. अब्दुल कलाम के जीवन में माता-पिता और गुरु का क्या स्थान रहा? (What place did parents and teachers have in Abdul Kalam’s life?)
उत्तर : अब्दुल कलाम के जीवन में माता-पिता और गुरु का सर्वोच्च स्थान रहा। हमारे जीवन में हमें शिखर पर लानेवाले तीन व्यक्ति होते हैं। वे हैं – माता, पिता और गुरु। वे तीनों ही हमारे मन में सर्वोत्तम विचार और चरित्र का बीजारोपण कर सकते हैं। शिक्षकों के कारण उनके सपने साकार होने का मनोबल मिला।
Answer : In Abdul Kalam’s life, the highest place was held by his parents and teachers. In our lives, three people bring us to the pinnacle: mother, father and guru. All three can sow in our minds the best thoughts and character. Because of his teachers, he got the courage to see his dreams come true.
VII. “डॉ. अब्दुल कलाम” पाठ का सारांश लिखिए । (Write the summary of the lesson “Dr. Abdul Kalam”)
डॉ. अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्तूबर 1931 को रामेश्वरम में हुआ। उनका परिवार बहुत साधारण परिवार था। एक बार स्कूल में उनके अध्यापक शिवसुब्रह्मण्यम अय्यर पढ़ा रहे थे। उन्होंने श्याम-पट पर चिड़िया का चित्र बनाया। 45 मिनट तक ‘चिड़िया’ का पाठ पढ़ाया। मात्र तीन बच्चे समझ नहीं सके। अध्यापक तीन बच्चों को समुद्र तट पर ले गये। उन्होंने एक चिड़िया की ओर इशारा करते हुए उन्हें समझाया कि चिड़िया में जीवन होता है। अब्दुल कलाम को इससे प्रेरणा मिली। शिक्षकों द्वारा स्वप्न में उड़ने की इच्छा को साकार करने का मनोबल उन्हें मिला।
Dr. Abdul Kalam was born on 15 October 1931 at Rameswaram. His family was a very ordinary family. Once, at school, his teacher Shivasubrahmanyam Iyer was teaching. He drew the picture of a bird on the blackboard. He taught the lesson on the bird for 45 minutes. Only three children could not understand. The teacher took the three children to the seashore. Pointing to a bird, he explained to them that the bird has life. Abdul Kalam got inspiration from this. Because of his teachers, he gained the courage to make his wish to fly in dreams come true.
कलाम ने एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने के बाद ‘इसरो’ में रॉकेट इंजिनियरिंग का कोर्स किया। वहीं अपने कैरियर की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि जीवन में हमें शिखर पर लानेवाले तीन व्यक्ति होते हैं। वे हैं – माता, पिता और गुरु। आज डॉ. अब्दुल कलाम की गणना विश्व के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों में की जाती है। भारत सरकार ने उनको ‘पद्मभूषण’, ‘पद्मविभूषण’ और ‘भारत रत्न’ जैसे सर्वोच्च सम्मानों से विभूषित किया।
After obtaining a degree in aeronautical engineering, Kalam did a course in rocket engineering at ISRO. He started his career there. He said that in life there are three people who bring us to the pinnacle: mother, father and guru. Today Dr. Abdul Kalam is counted among the world’s finest scientists. The Government of India honoured him with the highest awards such as the Padma Bhushan, Padma Vibhushan and Bharat Ratna.