Madhyama – Devanagari Lipi ka Manak Swaroop – देवनागरी लिपि का मानक रूप
Hindi Prachar Sabha – Madhyama (Paper 1) – भाग – 3 – देवनागरी लिपि का मानक रूप – Devanagari Lipi ka Manak Swaroop
Hello students, I have shared Devanagari Lipi ka Manak Swaroop – देवनागरी लिपि का मानक रूप grammar question–answers in Hindi and English.
अभ्यास
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए :- (Answer the following questions)
1. वर्ण किसे कहते हैं? (What is a letter/phoneme called?)
उत्तर : भाषा में प्रयुक्त मूल-ध्वनि अथवा उसके चिह्न को वर्ण कहते हैं।
Answer : The basic sound or its symbol used in a language is called a ‘Varn’ (letter).
2. कथित या लिखित भाषा का मूल आधार क्या है? (What is the basic foundation of spoken or written language?)
उत्तर : कथित या लिखित भाषा का मूल आधार ध्वनि है।
Answer : Sound (Dhvani) is the basic foundation of spoken or written language.
3. लिपि किसे कहते हैं? (What is a script called?)
उत्तर : ध्वनियों को लिखने के लिए जिन चिह्नों का प्रयोग किया जाता है उसे लिपि कहते हैं।
Answer : The symbols used to write sounds are called ‘Lipi’ (script).
4. हमारे संविधान में कितनी भाषाओं को “राष्ट्रीय भाषा” का दर्जा दिया गया है? (How many languages have been given the status of “National Language” in our Constitution?)
उत्तर : हमारे संविधान में 22 भाषाओं को “राष्ट्रीय भाषा” का दर्जा दिया गया है।
Answer : 22 languages have been given the status of “National Language” in our Constitution.
5. हिंदी वर्णमाला में कितने स्वर और व्यंजन हैं? (How many vowels and consonants are there in the Hindi alphabet?)
उत्तर : हिंदी वर्णमाला में 11 स्वर और 33 व्यंजन हैं।
Answer : There are 11 vowels and 33 consonants in the Hindi alphabet.
6. स्वरों का प्रयोग कैसे होता है? (How are vowels used?)
उत्तर : स्वरों का प्रयोग स्वतंत्र रूप से होता है।
Answer : Vowels are used independently.
7. व्यंजन किसे कहते हैं? (What is a consonant called?)
उत्तर : स्वरों की सहायता से उच्चरित वर्णों को व्यंजन कहते हैं।
Answer : Letters pronounced with the help of vowels are called ‘Vyanjan’ (consonants).
8. संयुक्त व्यंजन किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए। (What is a compound consonant called? Give an example.)
उत्तर : दो व्यंजनों के मेल को संयुक्त व्यंजन कहते हैं। त् + र = त्र
Answer : The combination of two consonants is called a compound consonant. Example: त् + र = त्र.
9. अनुस्वार किसे कहते हैं? (What is Anusvar?)
उत्तर : स्वर के बाद आनेवाले व्यंजन को अनुस्वार कहते हैं।
Answer : A consonant sound that comes after a vowel is called ‘Anusvar’.
10. विसर्ग के कुछ उदाहरण दीजिए। (Give some examples of Visarg.)
उत्तर : विसर्ग के कुछ उदाहरण – अतः, पुनः, प्रायः, क्रमशः आदि।
Answer : Examples of Visarg – अतः, पुनः, प्रायः, क्रमशः etc.
11. अनुनासिक चिह्न का उदाहरण दीजिए। (Give examples of nasal (Anunasik) symbols.)
उत्तर : आँ, ऊँ, एँ, माँ, हूँ, आएँ आदि अनुनासिक चिह्न के कुछ उदाहरण हैं।
Answer : आँ, ऊँ, एँ, माँ, हूँ, आएँ etc. are examples of nasal signs.
12. हल् या हलंत चिह्न व्यंजन में कहाँ लगाया जाता है? उदाहरण दीजिए। (Where is the Hal or Halant sign applied to a consonant? Give an example.)
उत्तर : हल् या हलंत चिह्न व्यंजन के नीचे लगाया जाता है। जगत्, विद्वान, चिट्ठी आदि इसके कुछ उदाहरण हैं।
Answer : The Hal or Halant sign is placed below a consonant. Examples include जगत्, विद्वान, चिट्ठी etc.
13. किन शब्दों में विसर्ग का प्रयोग नहीं होता है? (In which words is Visarg not used?)
उत्तर : तद्भव तथा देशी शब्दों में विसर्ग का प्रयोग नहीं होता है।
Answer : Visarg is not used in ‘Tadbhav’ (derived) and indigenous words.
14. हिंदी अंकों का देवनागरी रूप लिखिए :- (Write the Devanagari form of Hindi numbers.)
उत्तर : १ २ ३ ४ ५ ६ ७ ८ ९ ०
Answer : १ २ ३ ४ ५ ६ ७ ८ ९ ०
15. देवनागरी अंकों का अंतर्राष्ट्रीय रूप लिखिए :- (Write the international form of Devanagari numbers.)
उत्तर : 1 2 3 4 5 6 7 8 9 0
Answer : 1 2 3 4 5 6 7 8 9 0